TrendingHighlight

महाकुंभ के नाम पर पति ने पत्नी का रेता गला, घर पर बच्चों को कहा-‘मां कुंभ में खो गई’, इस वजह से उतारा मौत के घाट

प्रयागराज (Maha Kumbh) में लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। लेकिन इस भीड़ में कुछ लोग आस्था के नाम पर ऐसा खेल खेलते हैं जिसे सुनकर किसी कि भी रूह कांप जाए। संगम किनारे जहां लोग पापों से मुक्ति की कामना करते हैं।

तो वहीं एक पति ने अपनी महाकुंभ में ही अपने हाथ पत्नी के खून से रंग दिए। दिल्ली के शख्स ने अपनी पत्नी को संगम में डुबकी लगाने के बहाने प्रयागराज बुलाया। जिसके बाद वहीं उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

महाकुंभ के नाम पर पति ने पत्नी का रेता गला (Murder case in Maha Kumbh)

दरअसल दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहने वाला 48 साल का सफाईकर्मी अशोक कुमार अपनी 40 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी को महाकुंभ ले गया। लेकिन उसका इरादा पत्नी को संगम में डुबकी लगाने का नहीं बल्कि खत्म करने का था। इसकी वजह थी कि पत्नी को उसके अफेयर के बारे में पता चल गया था। कहा जा रहा है कि महीनों पहले से पति अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की प्लैनिंग कर रहा था।

Delhi news

घर पर बच्चों को कहा-‘मां कुंभ में खो गई’

इस खूनी अपराध का किसी को शक ना हो इसके लिए अशोक ने सोशल मीडिया पर वीडियो फोटोज भी पोस्ट किए। जिसमें वो दोनों गंगा में डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे थे। उसने पत्नी को संगम किनारे घुमाया, उसकी फोटो भी खिंची।इससे सभी को लगे की वो प्रयागराज में एन्जॉय कर रहे हैं।

होटल में पत्नी की हत्या करने के बाद वो वहां से फरार हो गया। जिसके बाद घर पर अशोक ने बच्चों को बताया कि उनकी मां कुंभ में कहीं खो गई। हालांकि बेटे को पिता की इस कहानी पर विश्वास नहीं हुआ। वो मां को खोजते हुए प्रयागराज आया। उसने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस ने मोर्चरी में अज्ञात शव बेटे को दिखाए। जिसमे मां के शव को देखकर बेटा फफक कर रोने लगा।

CCTV ने खोली पोल!

21 फरवरी को मीनाक्षी के परिवार ने शव की पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने होटल, कुंभ मेला क्षेत्र और आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले। इधर से ही अशोक का ये अपराध सामने आया। अशोक को पुलिस ने बैराना में ट्रैक कर उसे हिरासत में लिया।

तीन महीने पहले रचा मर्डर का प्लान

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वो बीते तीन महीनों से पत्नी की हत्या का प्लॉन बना रहा था। हत्या के बाद उसने खून से सने कपड़े और हथियार कुंभ मेले फेंक दिए। जिसके बाद वो फरार हो गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें