Dehradun NewsHighlight

निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी, CCTV की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने वाले दो नशेड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई कर चोरी किए गए तारों के बंडल बरामद किए हैं. आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते थे और तारों को कबाड़ी को बेचने की फिराक में थे.

निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी

मामले को लेकर 18 फरवरी को महेश चंद बिंजोला निवासी मोथरोवाला ने तहरीर दी. जिसमें उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति और उनके निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार और बिजली के तारों के बंडल चुरा लिये हैं. तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की.

पुलिस ने किया आरोपियों को अरेस्ट

पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भंडारी चौक के पास ठंडी सडक से दो आरोपियों को अरेस्ट किया जिन्होंने नशे के पूरी के लिए निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी किए थे. आरोपियों की पहचान प्रिंस वर्मा निवासी दीपनगर और छोटू दिवाकर निवासी दीपनगर के रूप में हुई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें