Haridwar NewsBig News

जेल में बंद चैंपियन की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में फायरिंग करने के मामले में जेल में बंद चैंपियन की तबियत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

जेल में बंद चैंपियन की बिगड़ी तबीयत

गोलीकांड मामले में जेल में बंद चैंपियन की शनिवार रात को अचानक तबियत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है चैंपियन का देर रात पेट ख़राब हो गया था. पहले उनका जेल में ही इलाज किया गया. आराम नहीं मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

फायरिंग मामले में जेल में बंद हैं चैंपियन

चिकित्सकों ने चैंपियन को ह्रदय रोग की शिकायत बताई है. बता दें 26 जनवरी को कुंवर प्रणव चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में फायरिंग की थी. जिसके बाद 27 जनवरी को पुलिस ने चैम्पियन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद भी चैंपियन को कोर्ट से राहत नहीं मिली थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें