Nainital NewsBig News

उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिले एक और जज, कानून मंत्रालय ने किया अधिवक्ता आलोक मेहरा को नियुक्त

उत्तराखंड हाईकोर्ट को एक और नए जज मिल गए हैं. कानून मंत्रालय ने अधिवक्ता आलोक मेहरा को नियुक्त किया है. बता दें राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी मिलने का बाद मेहरा को नियुक्ति दी गई है. भारत के कानून मंत्री एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार देर शाम अधिवक्ता आलोक मेहरा की नियुक्ति की जानकारी ट्विटर पर साझा कर उन्हें बधाई दी है.

आलोक मेहरा की नियुक्ति के आदेश जारी

आलोक मेहरा को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की संस्तुति सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने अक्टूबर 2023 में की थी. 15 महीने से यह मामला लंबित था. 12 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद उन्हें जज नियुक्त करने के आदेश जारी हुए हैं. बता दें आलोक मेहरा उत्तराखंड हाईकोर्ट की स्थापना के समय से ही हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें