NationalHighlight

Delhi Assembly Election 2025: बुर्कें की आड़ में डल रहे फर्जी वोट? पार्टियों के बीच जमकर हुआ बवाल

दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly Election 2025) की 70 सीटों के लिए आज सुबह से ही वोटिंग जारी है। ऐसे में  सीलमपुर क्षेत्र में चुनावी माहौल काफी गर्मा गया। बीजेपी आरोप लगा रही है कि कुछ महिलाए बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग कर रही है। तो वहीं कुछ स्थानीय महिला वोटरों ने भी शिकायत की है कि उनके नाम से पहले ही वोट डाल दिए गए। इसी मसले में बीजेपी, आप और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जिससे वहां पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

बुर्कें की आड़ में डल रहे फर्जी वोट? (Delhi Assembly Election 2025)

बीजेपी का कहना था कि Delhi Assembly Election 2025 में आम आदमी पार्टी ने बाहर से महिलाओं को बुलाकर मास्क और बुर्के की आड़ में वोट डलवाए। कुछ स्थानीय महिलाओं का कहना था कि उनकी उंगली पर स्याही नहीं लगी थी। उनके नाम से पहली ही कोई वोट डाल कर चला गया। इसी बीच आपसी आरोप-प्रत्यारोप के कारण बवाल मच गया। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और धक्का-मुक्की होने लगी।

बीजेपी ने लगाए आरोप

बीजेपी के उम्मीदवार ने ये भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल जानबूझकर माहौल को खराब कर रहे थे। भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं इस विवाद के चलते पुलिस ने कड़ी मशक्कत से स्थिति को शांत किया और दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया।

माहौल शांत होने के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू

माहौल शांत होने पर अब मतदान की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई। पुलिस ने ये सुनिश्चित किया कि किसी भी तरह की बोगस वोटिंग को होने न दिया जाए। पूरे मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें