NationalHighlight

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मची भगदड़ से 30 की मौत, 60 घायल, किस राज्य से कितने लोग?

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले (Maha Kumbh 2025) के दौरान मौनी अमावस्या स्नान से पहले भारी भीड़ के कारण भगदड़ (Mahakumbh Stampede) मच गई। बुधवार यानी 29 जनवरी 2025 को हुए इस हादसे पर प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। कुंभ मेले के अधिकारी और डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि इस घटना में अब तक 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तो वहीं घायल लोगों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। जिन्हें तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया।

prayagraj kumbh mela stampede photos

कैसे हुआ हादसा? (Mahakumbh Stampede)

डीआईजी के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने की होड़ में श्रद्धालुओं की भीड़ अचानक बढ़ गई। इस दौरान अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेड्स टूट गए जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। कई लोग पहले से स्नान के लिए बैठे थे। लेकिन अचानक हुए धक्का-मुक्की के कारण कुछ लोग गिर पड़े और भीड़ ने उन्हें कुचलना शुरू कर दिया।

stampede in mahakumbh 2025 update

जैसे ही हालात बिगड़ने लगे पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया। करीब 90 घायलों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन 30 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल 36 लोग अभी भी भर्ती हैं। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

मरने वालों में अन्य राज्यों के भी श्रद्धालु शामिल (Mahakumbh Stampede Death)

महाकुंभ में इस भगदड़ में मारे गए 30 श्रद्धालुओं में 25 की पहचान हो गई है। जबकि 5 शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रशासन ने 1920 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि परिजन अपनों की जानकारी ले सकें। मरने वालों में कर्नाटक के 4, असम, गुजरात और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के 1-1 श्रद्धालु भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत प्रशासन से संपर्क किया। पीएम मोदी ने कई बार अधिकारियों से फोन पर अपडेट लिया। वहीं सीएम योगी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा ना हो और घायलों को हरसंभव मदद मिले।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, फिर भी हुआ हादसा

महाकुंभ के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। लेकिन मौनी अमावस्या के विशेष स्नान के लिए अनुमान से कहीं ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन अब सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है ताकि आगे ऐसी कोई घटना न हो।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें