Haridwar NewsBig News

चाइनीज मांझे से एक बार फिर हुआ हादसा, बाइक सवार युवक की कट गई गर्दन

हरिद्वार में एक बार फिर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया. युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक की गर्दन कटी

बता दें हरिद्वार में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बुधवार को एक युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी बाबू अपनी बाइक से रुड़की की तरफ आ रहा था. जैसे ही बाइक कलियर-बाजूहेड़ी मार्ग पर पहुंची युवक की गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कट गई.

अस्पताल में चल रहा घायल युवक का इंतजार

हादसे के दौरान युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. आनन-फानन में राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है युवक की गर्दन और हाथ में चोट आई है. फिलहाल युवक का उपचार जारी है. बता दें ये कोई पहला हादसा नहीं था. इससे पहले भी चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें