Big NewsUdham Singh Nagar News

mahakumbh stampede : भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की मौत

mahakumbh stampede : भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की कुचलकर मौतप्रयागराज के संगम तट पर देर रात मची भगदड़ में उत्तराखंड के एक महिला की भी मौत हो गई है. महिला उधमसिंह नगर की निवासी थी. बताया जा रहा है महिला अपने बेटे और बहु के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए गई थी.

महाकुंभ में मची भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की मौत

मृतका की पहचान किच्छा निवासी गुड्डी देवी (57) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है सोमवार रात महाकुंभ के लिए तीन बसें रवाना हुई थी. जिसमें गुड्डी देवी अपने बेटे और बहु के साथ प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकली थी. बीती रात अचानक भगदड़ मच गई.

बेटे और बहु के साथ महाकुंभ में गई थी महिला

अचानक मची भगदड़ के दौरान गुड्डी देवी अपने बेटे और बहु से अलग हो गई. गुड्डी देवी का शव आज सुबह छह बजे बरामद किया गया है. खबर लिखे जाने तक प्रशासन की टीम ने मृतका के शव को उनके परिजनों को नहीं सौंपा है.

सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर

सरकार ने प्रयागराज हादसे के बाद उत्तराखंड के श्रद्धालुओं के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है. आपदा प्रबंधन के सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ क्षेत्र प्रयागराज में मची भगदड़ के कारण यदि उत्तराखंड राज्य के श्रद्धालु किसी भी प्रकार से प्रभावित हुए हैं, तो वे किसी भी प्रकार की सहायता या घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए 1070, 8218867005, 9058441404 पर कॉल कर सकते हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें