Dehradun NewsBig News

उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की पार्षद बनी मुस्कान, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर धुरंधरों को पछाड़ा

निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं. ऋषिकेश नगर निगम के वार्ड नंबर 31 से निर्दलीय प्रत्याशी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. 22 वर्षीय मुस्कान पार्षद बन गई हैं. बता दें मुस्कान इतनी कम उम्र की पहली पार्षद हैं.

उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की पार्षद बनी मुस्कान

मुस्कान ने भाजपा और कांग्रेस के बड़े दिग्गजों को हराकर यह रिकॉर्ड तोड़ा है. मुस्कान ऋषिकेश के श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में एमए की पढ़ाई कर रही है. मुस्कान ने भाजपा और कांग्रेस के धुरंधरों को पछाड़ते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी जीत दर्ज कराई है.

छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रही थी मुस्कान

बता दें 22 वर्षीय मुस्कान ऋषिकेश श्रीदेव सुमन महाविद्यालय में चुनाव की तैयारी कर रही थी, लेकिन छात्र संघ चुनाव कैंसल होने की वजह से वह कॉलेज का चुनाव नहीं लड़ पाई, लेकिन अब वो पार्षद बन गई है. उनकी जीत के बाद से क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें