SportsHighlight

Virender Sehwag Divorce: वीरेंद्र सहवाग पत्नी आरती से लेंगे तलाक!, 21 साल बाद टूटने की कगार पर शादी

भारतीय क्रिकेटरों के निजी जीवन में इन दिनों काफी उथल-पुथल देखी जा रही है। पिछले साल हार्दिक पंड्या का तलाक हुआ, और हाल ही में युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के अलग होने की खबरें सुर्खियों में थीं। अब खबरें आ रही हैं कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग(Virender Sehwag) और उनकी पत्नी आरती अहलावत (Aarti Ahlawat) के 21 साल लंबे रिश्ते में दरार आ गई है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग (Virender Sehwag Divorce) रह रहे है।

दूरी बढ़ने के संकेत (Virender Sehwag Divorce)

साल 2004 में सहवाग और आरती की शादी हुई थी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों के बीच काफी दूरी आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। सहवाग की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में भी उनकी पत्नी आरती कहीं नजर नहीं आईं। यहां तक कि दीवाली पर उन्होंने केवल अपनी मां और बच्चों के साथ तस्वीरें साझा कीं।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं। जिसके बाद उनके तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। सहवाग और आरती के दो बेटे हैं, आर्यवीर और वेदांत, जो क्रिकेट में सक्रिय हैं। ये खबर उनके फैंस के लिए चौंकाने वाली है, क्योंकि उनके रिश्ते को लेकर पहले कभी कोई नकारात्मक चर्चा नहीं हुई थी।

लव मैरिज से हुई थी शुरुआत (Virender Sehwag Marriage)

वीरेंद्र सहवाग और आरती की शादी भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित पलों में से एक थी। सहवाग ने 1999 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और अप्रैल 2004 में आरती से शादी की। ये एक लव मैरिज थी, जिसमें काफी संघर्ष हुआ था। दोनों परिवार शुरू में इस रिश्ते के खिलाफ थे क्योंकि दोनों परिवारों में दूर की रिश्तेदारी थी।

हालांकि, सहवाग और आरती ने अपने परिवारों को मनाया और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के घर पर शानदार अंदाज में शादी की। ये शादी उस समय खास चर्चा में आई थी, क्योंकि सहवाग ने मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक लगाने के ठीक एक महीने बाद शादी रचाई थी।

रिश्ते में आई दरार की वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल के समय में उनके रिश्ते में तनाव बढ़ गया था। यह स्पष्ट नहीं है कि इसका कारण क्या है, लेकिन इसके चलते दोनों अलग रहने लगे।वीरेंद्र सहवाग, जो क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं, उनकी शादी में आई इस खटास ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों अपने मतभेद सुलझा लेंगे और अपने रिश्ते को एक और मौका देंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें