Bageshwar newsBig News

मां की ममता हुई शर्मसार : मंदिर के पास झाड़ियों में मिली सात दिन की बच्ची, अस्पताल में कराया भर्ती

उत्तराखंड के बागेश्वर में मां की ममता शर्मसार हुई है. बता दें नगर पालिका क्षेत्र के ठाकुरद्वारा वार्ड में सोमवार को एक बच्ची झाड़ियों में मिली. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है बच्ची छह से सात दिन की है.

मंदिर के पास झाड़ियों में मिली सात दिन की बच्ची

जानकारी के अनुसार आज सुबह ठाकुरद्वारा वार्ड में स्थित नृसिंह मंदिर में पुजारी राकेश तिवारी पूजा करने के लिए गए थे. इस दौरान उन्हें मंदिर के पास झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी. पुजारी ने इसकी जानकारी पास में ही बकरी को चरा रहे आनंद और एक अन्य व्यक्ति रमेश को को दी. तीनों ने जाकर झाड़ियों में देखा तो वहां कट्टे के अंदर कपड़ों में लिपटी बच्ची मिली.

अस्पताल में चल रहा बच्ची का इलाज

स्थानीय लोग बच्ची को दूध पिलाने के लिए अपने घर ले गए और बच्ची को दूध पिलाया. इसके साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों की माने तो बच्ची छह से सात दिन की है. फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें