EntertainmentHighlight

महाकुंभ 2025 में शामिल होंगी Priyanka Chopra? सोशल मीडिया पर ये किया शेयर

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारतीय परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं में गहरी रुचि रखती हैं। जिसकी झलक वो समय-समय पर प्रदर्शित भी करती हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले(Priyanka Chopra At Maha Kumb 2025) में शामिल होंगी। ये अटकले उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर कि गई एक वीडियो से लगाए जा रहे हैं। लेकिन सच्चाई कुछ और है।

महाकुंभ 2025 में शामिल होंगी प्रियंक चोपड़ा!

13 जनवरी को शुरू हुआ ये महाकुंभ 25 फरवरी को समाप्त होगा। जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच प्रियंका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर एक क्लिप साझा की है। जिसमें उनकी यात्रा की एक झलक दिखाई दे रही है।

Maha Kumbh 2025

इस क्लिप में कार के अंदर से मैदान दिखाई दे रहा है। लोग पतंग उड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं। नजारा शाम का है। जिससे सोशल मीडिया पर अनुमान लगाया जा रहा है कि वो महाकुंभ में शामिल होने जा रही हैं। हालांकि सच्चाई कुछ और है। दरअसल वो शूटिंग के सिलसिले में भारत आई हुईं है। खबरों की माने तो ये वीडियो हैदराबाद की है। एक्ट्रेस हैदराबाद में है ना कि प्रयागराज में।

Maha Kumbh 2025

परिवार के साथ आईं थी अयोध्या राम मंदिर

धार्मिक स्थलों के प्रति प्रियंका की आस्था कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन किए थे। उनकी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंर्ट (Priyanka Chopra Work Front)

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म “द स्काई इज पिंक” 2019 में आई थी। फैंस उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका जल्द ही “द ब्लफ,” “हेड्स ऑफ स्टेट्स,” “सिटाडेल” सीजन 2, और जोनास ब्रदर्स के साथ एक हॉलिडे फिल्म में नजर आएंगी। साथ ही, यह भी चर्चा है कि वह महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की अगली फिल्म का हिस्सा होंगी

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें