Nikay ChunavNainital News

हल्द्वानी में 2 मेयर पद और 30 पार्षद प्रत्याशियों को भेजा नोटिस, ये है वजह

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में मेयर पद के दो प्रत्याशियों और 30 पार्षद प्रत्याशियों ने अब तक अपनी चुनावी खर्च का विवरण निर्वाचन आयोग को नहीं सौंपा है. इसके चलते रिटर्निंग अफसर ने संबंधित प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए हैं.

2 मेयर पद और 30 पार्षद प्रत्याशियों को भेजा नोटिस

रिटर्निंग अफसर ए पी बाज़पेयी के मुताबिक, वोटिंग से पहले तीन दिन के भीतर प्रत्याशियों को अपने खर्च का विवरण व्यय प्रेक्षक को दिखाना होता है, लेकिन मेयर पद के दो प्रत्याशियों ने इस नियम का पालन नहीं किया.

निर्वाचन आयोग कर सकता है निर्वाचन रद्द

ए पी बाज़पेयी ने बताया यदि नोटिस जारी होने के बाद भी उक्त प्रत्याशी अपना आय-व्यय का विवरण व्यय प्रेक्षक को नहीं दिखाते हैं, तो उनका निर्वाचन रद्द किया जा सकता है. इसके अलावा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित दी गई अनुमति भी रद्द की जा सकती है.

मेयर पद और पार्षद प्रत्याशियों के लिए क्या है खर्च की सीमा

बता दें पार्षद प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तीन लाख रूपये और मेयर पद के प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा 25 लाख रूपये निर्धारित की गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें