Big NewsEntertainment

पकड़ा गया सैफ अली खान का हमलावर! संदिग्‍ध आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पूछताछ से साफ होगा पूरा मामला?

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्‍ध आरोपी को पुलिस ने ह‍िरासत (Saif Ali Khan Attacker Arrested) में ले लिया है। संदिग्ध हमलावर को पुलिस पूछताछ के लिए बांद्रा थाने लेकर गई है। कहा जा रहा है कि ये वही शख्स है जिसे बुधवार की देर रात सैफ के घर की सीढ़ियों से उतरते हुए देखा गया था। हालांकि इसको लेकर अभी पुलिस का बयान आना बाकी है। इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है कि ये वहीं हमलावर है जिसमें सैफ पर अटैक किया था। फिलहल थाने में शख्स से पूछताछ चल रही है।

सैफ अली खान पर हमला करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

सैफ अली खान पर हुए हमले के करीब 33 घंटे बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उसके पास वैसा ही बैग मिला है जैसा CCTV में कैद संदिग्‍ध के पास था। लेकिन ये बात अभी कंफर्म नहीं हुई है कि वो वहीं शख्स है। हालांकि कद-काठी और चेहरा हमलावर से मिलता जुलता ही है।

Saif Ali Khan पर हमला करने वाले संदिग्ध का CCTV वीडियो

बता दें कि मामले की जांच कर रही पुलिस जब अभिनेता Saif Ali Khan के घर के आसपास मौजूद सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। तभी बीते दिन पुलिस क संदिग्ध की सीढ़ियों से भागते हुए सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी थी। ये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी।

एक करोड़ की मांग

पुलिस की FIR में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। खबरों की माने तो सैफ अली खान पर हमला करने वाले हमलावर ने उनसे एक करोड़ रुपए की मांग की था। बता दें कि सैफ पर हुए हमले के तुरंत बाद सबसे पहले उन्होंने अभिनेता के बेटे इब्राहिम खान को फोन मिलाया। जिसके बाद उन्होंने ननद सोहा अली खान और कुणाल खेमू को हमले की जानकारी दी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें