Udham Singh Nagar NewsHighlight

रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी, BJP के मेयर प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

मल्लीताल और हल्द्वानी के बाद सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए रुद्रपुर पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा और अन्य भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की.

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो के दौरान समर्थकों की बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली. अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार प्रदेश की डेमोग्राफी को संरक्षित करने के लिए काम कर रही है. प्रदेश में लैंड जिहाद और थूक जिहाद पर सख्त कार्रवाई की गई है.

उत्तराखंड में जल्द लाया जाएगा सख्त भू कानून : CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रदेश में सुख, शांति और सुशासन स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. प्रदेश में नियम विरुद्ध जमीन खरीदने वालों की संपत्ति को सरकार में निहित किया जा रहा है. जल्द ही प्रदेश में सख्त भू कानून लाया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें