Nikay ChunavDehradun News

व्यापारियों के बीच पहुंचे वीरेंद्र पोखरियाल, कांग्रेस के पक्ष में मांगे वोट

नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहे हैं, सभी राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच जाकर जनसंपर्क साध रही है. देहरादून से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने आज देहरादून के इंद्रा मार्केट में व्यापारियों से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की.

व्यापारियों के बीच पहुंचे वीरेंद्र पोखरियाल

मीडिया से बातचीत के दौरान वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा, पिछले 15 सालों से भाजपा का मेयर देहरदून में रहा है, लेकिन शहर की हालत बद से बदतर हो गई है. पानी की निकासी, सड़कों की स्थिति और गंदगी के हालत काफी खराब हो गए हैं. अगर आगामी चुनाव में कांग्रेस का मेयर बनेगा तो हम देहरादून के हालात सुधारेंगे.

ढाई लाख पेड़ लगाने होगी प्राथमिकता : पोखरियाल

पोखरियाल ने आगे कहा कि उन्हें मेयर बनने का मौका मिलता है, तो उनकी प्राथमिकता ढाई लाख पेड़ लगाने की होगी, जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके और शहर की खूबसूरती में वृद्धि हो. पोखरियाल का यह जनसंपर्क अभियान आगामी निकाय चुनाव के लिए सकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि फैसला जनता का है कि वो किसे मेयर की कुर्सी सौंपती है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें