HealthHighlight

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाना सेहत के लिए भी है फायदेमंद, जानें

मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025 ) पर कई तरह की परंपराएं निभाई जाती हैं। जिसमें से एक है खिचड़ी(Khichdi) बनाकर खाने की परंपरा। भारत के लोगों के घरों में खिचड़ी सबसे आम व्यंजन है। बेहर ही सरल तरीके से दाल और चावल मिलाकर बनाई जाने वाली इस खिचड़ी को मकर संक्रांति के दिन जरूर बनाया जाता है।

मकर संक्रांति पर बनाई जाने वाली ये खिचड़ी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। हल्का होने के साथ-साथ ये सेहत के लिए पौष्टिक भी होता है। ये आसानी से पच जाता है। यू तो मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की ये परंपरा सदियों पुरानी है। लेकिन इस आर्टिकल में आज हम आपको इसके फायदे (Health Benefits of Eating Khichdi) के बारे में बताने जा रहे है।

Makar Sankranti 2025 पर खिचड़ी खाना सेहत के लिए अच्छा (Health Benefits of Eating Khichdi)

पाचन तंत्र के लिए वरदान

खिचड़ी को आपका शरीर बहुत ही आसानी से पचा लेता है। इसमें मौजूद दालें और चावल पाचन तंत्र के लिए वरदान है। इससे पाचन क्रिया स्मूध्लि फंक्शन करती है। इसके साथ ही खिचड़ी में अच्छी फाइबर की मात्रा होती है जिससे कब्ज और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) से पीड़ित लोगों के लिए भी ये फायदेंमद होती है।

पोषक तत्वों का भंडार

कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन का खिचड़ी एक अच्छा स्रोत है। इसके आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट होती हैं। जिससे शरीर इन्फेक्शन से अच्छे से लड़ सकता है। खिचड़ी में पोटेशियम मौजूद होता है। जिससे ब्लड प्रेशन नियंत्रण में रहता है।

वजन घटाने में मददगार

खिचड़ी में कैलोरी कम होती है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। इसमें फाइबर मौजूद होते है जो आपके पेट को काफी टाइम तक फुल रखता है। इससे आप ओवरईटिंग से भी बच सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें