Dehradun NewsBig News

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़ें क्या हैं आरोप

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष अग्रवाल के खिलफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीयूष पर निजी नाप भूमि पर रिजॉर्ट निर्माण के लिए संरक्षित प्रजाति के पेड़ों के अवैध कटान के आरोप हैं.

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल में 26 पेड़ काटे गए हैं. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से 24 पेड़ छूट प्रजाति के हैं. जबकि दो पेड़ संरक्षित प्रजाति के हैं. दो खैर के पेड़ काटे जाने पर लालढांग रेंज ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस भूमि पर बिना अनुमति के सड़क काटने का भी आरोप है.

बिना अनुमति चल रही थी JCB मशीन

बताया जा रहा है कि यहां कई दिनों तक बिना अनुमति के जेसीबी मशीन चलती रही. संज्ञान लेने के बाद राजस्व उपनिरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर तीन बार कार्य भी रुकवाया. ग्रामीणों का कहना है कि प्रभावशाली लोगों की भूमि होने के कारण तहसील प्रशासन ने कभी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की.

मामले में कार्रवाई जारी

जानकारी के अनुसार पूरे मामले को लेकर कोटद्वार के डीएफओ आकाश गंगवार ने कहा कि बिना अनुमति के संरक्षित प्रजाति के दो पेड़ काटे गए हैं. पेड़ों की गणना नपत करके भूस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में कार्रवाई जारी है.

पहले भी चर्चाओं में रह चुके हैं प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष

बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है जब प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष चर्चाओं में है. इससे पहले साल 2018 में पीयूष को नियम विरुद्ध तरीके से जल संस्थान में सहायक अभियंता के पद पर तैनाती दी गई थी. चर्चा यह भी थी कि नियुक्ति से पहले न कोई साक्षात्कार हुए और ना ही वरीयता सूची बनाई गई थी. इसके साथ ही नियुक्ति के संबंध में कोई सूचना भी प्रकाशित नहीं की गई थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें