Nainital NewsBig News

रामनगर में बाघ ने मजदूर को बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क पर काटा हंगामा

रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के अंतर्गत आने वाले कंपाउंड नंबर 10 में बाघ ने एक मजदूर को अपना निवाला बना दिया. घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर आक्रोश है. ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क में रखकर जमकर हंगामा काटा.

बाघ ने मजदूर को बनाया निवाला

घटना गुरुवार शाम की है. मृतक की पहचान प्रेम (38) निवासी नेपाली बस्ती के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार प्रेम लकड़ी लेने के लिए बिजरानी रेंज के जंगल गया था. इस दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया. ग्रामीणों ने हादसे की सूचना वनकर्मियों को दी. सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. भीड़ को देख बाघ मौके से फरार हो गया. तब तक प्रेम की मौत हो चुकी थी.

ग्रामीणों ने काटा हंगामा

घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने मृतक प्रेम के शव को रामनगर-ढेला मार्ग पर वन चौकी के सामने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों की मांग है कि उक्त बाघ को पकड़कर गोली मार दी जाए. उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा. बता दें घटना के बाद से मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है. फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें