SportsHighlight

Yuzvendra Chahal से तलाक की खबरों के बीच Dhanashree का पहली बार रिेएक्शन आया सामने, स्टोरी शेयर कर लिखा ये

भारतीय टीम के बेहतरीन गेंदबाज युजवेंद्र चहल(Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की तलाक की अफवाहें सुर्खियों में है।

दोनों के बीच तलाक की खबरों को हवा तब लगी जब इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक-दूसरे को अननफॉलो कर दिया। साथ ही चहल ने अपने अकाउंट से पत्नी के साथ तस्वीरें डिलीट भी कर दी। ऐसे में अब तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा ने पहली बार इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है।

Yuzvendra Chahal के तलाक की खबरें सुर्खियों में

दरअसल युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। दोनों इशारों-इशारों में एक दूसरे को खरी-खोटी सुना रहे हैं। इसी बीच धनश्री ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर अपने ऊपर व्यक्तिगत हमलों का जिक्र किया। साथ ही ये भी साफ कर दिया कि उनकी चुप्पी ताकत का प्रतीक है ना कि कमजोरी। साथ ही उन्होंने कहा कि इन अफवाहों पर वो सफाई देना जरूरी नहीं समझती।

धनश्री ने स्टोरी शेयर कर लिखा ये (Dhanashree Verma post)

धनश्री ने लिखा, “पिछले कुछ दिन मेरे और मेरी फैमिली के लिए मुश्किल भरे रहे। आधारहीन खबरें, बिना फैक्ट चेक वाली न्यूज और अनजान ट्रोल्स ने मेरा कैरेक्टर खराब किया। नफरत फैलाने की कोशिश की गई। मैंने अपना नाम और पहचान बनाने के लिए सालों की मेहनत की।

Dhanashree Verma

आगे उन्होंने कहा, “मेरी खामोशी को कमजोरी नहीं ताकत समझा जाए। सोशल मीडिया पर आसानी से नकारात्मकता फैलाई जा सकती है, लेकिन दूसरों को साथ में लेकर आगे बढ़ने के लिए हिम्मत चाहिए। मैंने अपने सच के साथ अडिग रहकर आगे बढ़ने का फैसला किया। सच को सबूत की जरूरत नहीं होती।”

डांस क्लास में हुई दोनों की मुलाकात

साल 2020 में युजवेंद्र चहल ने प्रोफेशनल डांसर धनश्री वर्मा से शादी की थी।  दोनों की मुलाकात डांस क्लास में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर वो एक दूसरे को डेट करना शुरू हो गए। हालांकि अब शादी के करीब पांच साल बाद दोनों के बीच तलाक की स्थिति बन रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें