Big NewsHaridwar News

नाबालिग हॉकी खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म करने वाले कोच की सेवा समाप्त, मंत्री ने की पीड़िता से मुलाकात

हरिद्वार के रोशनाबाद में नाबालिग हॉकी खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी कोच की सेवा समाप्त कर दी गई है. सोमवार को खेल मंत्री ने हरिद्वार पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की.

हॉकी खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म करने वाले कोच की सेवा समाप्त

उत्तराखंड सरकार ने नाबालिग हॉकी खिलाड़ी के साथ शिविर में दुष्कर्म करने वाले आरोपी कोच की सेवा समाप्त कर दी है. इसके साथ ही उसे जारी सर्टिफिकेट भी निरस्त कराने की अनुशंसा की गयी है. खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

कोच ने अपने पेशे को किया है कलंकित : मंत्री

मीडिया से बात करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह अक्षम्य घटना है और आरोपी कोच ने अपने पेशे को कलंकित किया है. मंत्री ने कहा कि तत्काल प्रभाव से आरोपी कोच की संविदा नियुक्ति खत्म कर दी गई है. इसके अलावा विभाग साई को एक पत्र भेजकर आरोपी कोच को विभिन्न संस्था द्वारा जारी किए गए कोचिंग सर्टिफिकेट भी निरस्त करने का अनुरोध करेगा.

आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार करने के दिए निर्देश

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एक सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. जिससे भविष्य में देश में कहीं भी उसे बतौर कोच काम ना मिल सके. मंत्री ने मामले की जांच कर रही पुलिस टीम से फॉरेंसिक और अन्य सभी तरह के साक्ष्य एकत्र कर आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार करने के निर्देश भी दिए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें