Big NewsUttarakhand Weather News

ठंड से हलकान होंगे लोग, उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए ऊंचाई वाले इलाकों के लिए बर्फबारी की संभावना जताई है. इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने आम जनता से कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहने की सलाह दी है.

आज कैसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम

मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार दो जनवरी को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं राजधानी देहरादून के साथ-साथ अन्य मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है. ऐसे में वाहन चालकों से सावधानी के साथ वाहन चलाने की हिदायत दी है. इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने का अनुमान जताया है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो चार जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

5 से 7 जनवरी के लिए जारी किया बर्फबारी का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पांच जनवरी से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा. 5 जनवरी से 7 जनवरी तक उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने पांच से सात जनवरी तक उत्तराखंड के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी जिलों के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें