UttarakhandHighlight

New year 2025 : CS ने सचिवालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दी नए साल की बधाई

नए साल के मौके पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नए साल 2025 की बधाई दी। सीएस ने सभी प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

CS ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दी नए साल की बधाई

मुख्य सचिव ने कहा कि सचिवालय एक सर्वोच्च प्रशासनिक संस्था है, जिसके सहयोग से प्रदेश ने एसडीजी इंडेक्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपील की कि नये वर्ष में और अधिक लगन और जोश से काम करें। जिससे राज्य का प्रथम स्थान बरकरार रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी वर्ष 2025 में प्रदेश हर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।

कार्यशैली से कार्य करने के लिए किया प्रेरित : CS

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय एक सर्वोच्च प्रशासनिक इकाई है, यहां आम जनता के प्रवेश होते ही उन्हें अनुभव होना चाहिए कि वे शीर्ष संस्थान में आए हैं। उन्होंने इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी कार्मिकों से ऐसी कार्यशैली से कार्य करने को कहा, जिससे आम आदमी को हर समय राहत मिले और अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें