Big NewsNikay Chunav

मेयर देहरादून के लिए कांग्रेस से वीरेंद्र पोखरियाल मैदान में, राज्य आंदोलन को दी थी नई दिशा, जानें उनका सफर

कांग्रेस ने देहरादून मेयर पद के लिए वीरेंद्र पोखरियाल को मैदान में उतारा है। राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीरेंद्र पोखरियाल ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत छात्र राजनीति से की थी। राज्य आंदोलन के दौरान उन्होंने अपनी आवाज बुलंद कर आंदोलन को एक नई दिशा दी थी।

मेयर के लिए दून में कांग्रेस से वीरेंद्र पोखरियाल मैदान में

कांग्रेस ने देहरादून मेयर पद के लिए वीरेंद्र पोखरियाल को टिकट दिया है। बता दें कि वीरेंद्र पोखरियाल ने राज्य आंदोलन के दौरान अपनी आवाज बुलंद कर आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने सफर की शुरूआत की और युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस और सहकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई।

1993 से 1996 तक रहे छात्र संघ अध्यक्ष

बता दें कि साल 1993 से 1996 तक वीरेंद्र पोखरियाल डीएवी महाविद्यालय देहरादून के छात्र संघ अध्यक्ष रहे। इसके साथ ही वो राज्य आंदोलन के दौरान साल 1994 में वो जेल में भी बंद रहे। साल 200 में राज्य गठन के बाद उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष बनाया गया।

साल 2004 से वर्तमान तक सहकारी बाजार देहरादून के अध्यक्ष

साल 2004 में वीरेंद्र पोखरियाल सहकारी बाजार देहरादून के अध्यक्ष बने। तब से लेकर अब तक वो सहकारी बाजार देहरादून के अध्यक्ष पद पर हैं। इसके साथ ही साल 2007 में उन्हें उत्तराखंड किसान कांग्रेस में जिला अध्यक्ष का दायित्व भी मिला। इसके बाद साल 2013 में उत्तराखंड राज्य आवास संघ लिमिटेड में निदेशक बने। पोखरियाल फिलहाल कांग्रेस पार्टी में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें