ड्यूटी में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, IG गढ़वाल ने किया क्लेमेंट टाऊन के थानाध्यक्ष को सस्पेंड

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है. आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर क्लेमेंट टाऊन के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है.
IG गढ़वाल ने किया क्लेमेंट टाऊन के थानाध्यक्ष को सस्पेंड
बता दें रविवार को राजपुर थाना पुलिस ने जिन दो विदेशी तस्करों को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था. वह दोनों ही तस्कर क्लेमेंट टाऊन क्षेत्र में रह रहे थे. दोनों के ही पासपोर्ट की वैधता भी खत्म हो गई थी. लेकिन क्लेमेंट टाऊन पुलिस ने दोनों का ही सत्यापन नहीं किया था. वहीं आईजी गढ़वाल आशारोड़ी बैरियर पर चेकिंग में गए थे.
इस वजह से लिया एक्शन
जहां पर थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल तैनात नहीं मिले. फोन करके थानाध्यक्ष को मौके पर भी बुलाया लेकिन वह नहीं पहुंचे. जिसके बाद आईजी गढ़वाल ने ये एक्शन लिया है. आईजी गढ़वाल ने इस संबंध में एसएसपी अजय सिंह को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उक्त मामले की जांच किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा की जाए.