Dehradun NewsBig News

33 ग्राम कोकिन के साथ दो विदेशी पैडलर अरेस्ट, पार्टी में करने जा रहे थे सप्लाई

नशे के खिलाफ देहरादून पुलिस का प्रहार जारी है. पुलिस ने 33 ग्राम कोकिन के साथ दो शातिर विदेशी पैडलर को अरेस्ट किया है. दोनों तस्कर कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. बता दें पुलिस पूर्व में कोबरा गैंग की दो विदेशी महिला तस्करों समेत सात को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भिजवा चुकी है.

23 लाख की कोकिन के साथ दो शातिर विदेशी पैडलर अरेस्ट

मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग के दो मुख्य पैडलर मसूरी में आयोजित होने वाली एक बड़ी पार्टी में कोकिन की सप्लाई करने जा रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान कुठालगेट बैरियर के पास होटल हयात कट ओल्ड मसूरी रोड के पास से पुलिस ने दो विदेशि नागरिकों को अरेस्ट किया. आरोपियों के पास से पुलिस ने 33 ग्राम कोकिन बरामद की.

पर्यटकों को कोकीन सप्लाई करने जा रहे थे मसूरी

आरोपियों की पहचान प्रिंसली (32) तंजानिया और माखोसेलिज़्वे (22) निवासी जिम्बावे के रूप में हुई है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. अक्सर वे अपने देश से देहरादून आते जाते रहते हैं. उनके द्वारा कोकीन दिल्ली से लाकर डिमांड के हिसाब से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंट और पेडलरों को सप्लाई की जाती है. उक्त कोकीन वो मसूरी में पार्टी के लिए सप्लाई करने की योजना बनाकर दिल्ली से लाए थे. जिसे पर्यटकों को सप्लाई करने के लिए मसूरी जा रहे थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें