Big NewsUttarakhand Weather News

ठंड की चपेट में उत्तराखंड, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान, पढ़ लें लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद आज मौसम साफ बना हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज मौसम साफ बना रहेगा. हालांकि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर से ठंड परेशान करेगी.

IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम रहने का अनुमान है.

शनिवार के आंकड़ों पर डालें नजर

बीते शनिवार के तापमान की बात करें तो राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रहा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें