EntertainmentHighlight

Shyam Benegal Films: मंडी से लेकर अंकुर तक, श्याम बेनेगल की इन फिल्मों ने समाज को दिखाया आईना

पैरेलल सिनेमा के जनक श्याम बेनेगल का निधन(Shyam Benegal Death) हो गया है। 90 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। भले ही दिग्गज निर्देशक ने दुनिया को अलविदा कह दिया हो। लेकिन अपने पीछे वो कई यादें छोड़ गए हैं। उनका काम और सिनेमा में योगदान हमेशा ही याद किया जाएगा।

श्याम ने हमेशा से ही अपनी फिल्मों के जरिए समाज को आईना (Shyam Benegal Films) दिखाने का काम किया है। चलिए इस आर्टिकल में उनकी कुछ आइकॉनिक फिल्मों के बारे में जानते है।

श्याम बेनेगल की इन फिल्मों ने समाज को दिखाया आईना (Shyam Benegal Films)

अंकुर (Ankur Film)

Shyam Benegal

साल 1974 में श्याम बेनेगल ने अंकुर फिल्म का निर्देशन कर इंडस्ट्री में कमद रखा था। सामाजिक मुद्दों पर आधारित इस फिल्म ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। इस फिल्म को 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय अवॉर्ड मिले। इस फिल्म में श्याम ने यौन उत्पीड़न और सामंतवाद जैसै मुद्दों को सामने लाए थे। ये फिल्म हैदराबाद में हुई स्च्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म से श्यान के अलावा शबाना आजमी ने भी अभिनेत्री के तौर पर कदम रखा था।

मंडी (Mandi Film)

Shyam Benegal

ये फिल्म उन महिलाओं पर आधारित है जो अपना पेट पालने के लिए अपना शरीर बेचने का काम करती हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल आदि कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। इसमें दर्शाया गया है कि कैसे लोग वेश्यालय पर उंगली उठाते और फिर उसी वेस्यालय में जाकर छिप जाते। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

जुबैदा (Zubeidaa Film)

Shyam Benegal

श्याम की ये फिल्म एक प्रेम कहानी थी। उस जमाने में बनी इस फिल्म की चर्चा आज भी होती है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर, मनोज बाजपेयी और रेखा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में एक शादीशुदा मर्द की लव स्टोरी दिखाई गई है। शादीशुदा होने के बाद भी वो एक लड़की जुबैदा को दिल दे बैठता है। कहानी सुनने में सरल लग रही है लेकिन है नहीं।

कलयुग (Kalyug Film)

Shyam Benegal

इस फिल्म कलयुग में राज बब्बर, सुप्रिया पाठक, शशि कपूर, रेखा, अनंत नाग, सुष्मा सेठ और कुलभूषण आदि दिग्गज कलाकार मौजूद थे। ये फिल्म श्याम बेनेगल की सर्वश्रेष्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म की कहानी महाभारत से प्रेरित है। इसमें दर्शाया गया है कि कैसे कलयुगी परिवार के बीच कारोबार के लेकर दुश्मनी हो जाकी है।

निशांत (Nishant Film)

Shyam Benegal

ये कहानी गांव की एक भारती पर आधारित है। जब लोग न्याय के लिए लड़ते नहीं थे। कैसे निचे वर्ग के लोगों का शोषण और उत्पीड़न होता था। इस फिल्म में शबाना आजमी, नसीरुद्दीन साह, गिरीस कर्नाड, अनंत नाम, स्मिता पाटिल और अमरीश पुरी आदि कलाकार शामिल है। इस फिल्म को शिकागो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन प्लेक अवॉर्ड मिला था।

भूमिका (Bhumika Film)

Shyam Benegal

ये फिल्म एक मराठी एक्ट्रेस की कहानी को दर्शाती है। कैसे उसकी जिंदगी में पुरुषों की एंट्री होती है। इसके साथ ही उसकी जिंदगी में कई बदलाव भी आते हैं। ये श्याम की प्रभावशाली और शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में नसूरुद्दीन साह, अमरीश पुरी, अमोल पालेकर, स्मिता पाटिल और अनंत नाग जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।

मुजीब-एक राष्ट्र का निर्माण (Mujib The Making Of A Nation)

Shyam Benegal

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म मुजीब-एक राष्ट्र का निर्माण शेख मुजीबुर्रहमान की बायोपिक है। इस फिल्म में बांग्लादेश के “जनक” माने जाने वाले शेख मुजीब का रोल अर्जुन चक्रवर्ती ने अदा किया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें