EntertainmentHighlight

Shyam Benegal Funeral: नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल, इस समय होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल(Shyam Benegal Death) अब इस दुनिया में नहीं रहे। स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के चलते 23 दिसंबर को 90 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। आज यानी मंगलवार को मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में दोपहल दो बजे श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार(Shyam Benegal Funeral) किया जाएगा। उनसे आवास त्रिवेणी संगम के बाह पुलिसकर्मी दिखाई दिए। उनके यू चले जाने से पूरे इलाके में सन्नाटा छाया है।

श्याम बेनेगल के निधन पर बेटी ने बयां किया दर्द (Shyam Benegal Death)

श्याम बेनेगल का हिंदी सिनेमा में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। 23 दिसंबर को शाम 6:30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। फिल्ममेकर की बेटी पिया बेनेगल ने बताया, ”वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।’ दो साल पहले उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थीं। उसके बाद से उनका डायलिसिस के साथ इलाज चल रहा था।”

इस समय होगा अंतिम संस्कार (Shyam Benegal Funeral)

24 दिसंबर को दोपहर दो बजे दिवंगत श्याम बेनेगल का मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हाल ही में श्याम ने 14 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी और दिव्या दत्ता से लेकर कई बॉलीवुड कलाकारों ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाया। श्याम बेनेगल को सबसे ज्यादा आठ फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया जा चुका है। ये रिकॉर्ड भी फिल्मकार के नाम दर्ज है।

भारतीय सिनेमा को दिए बेहतरीन कलाकार

श्याम ने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन कलाकार दिए। जिसमें ओम पुरी, अमरीश पुरी, नसरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, अनंत नाम, सिनेमेटोग्राफर गोविंद निहलानी, स्मिता पाटिल आदि दिग्गज कलाकार शामिल हैं। बता दें कि श्याम बेनेगल ने सत्यजीत रे और जवाहरलाल नेहरू पर भी डॉक्यूमेंट्री बनाई है। साथ ही उन्होंने भारत एक खोज और, कथा सागर और यात्रा जैसे धारावाहिक को भी डायरेक्ट किया।।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें