National

Year Ender 2024: साल 2024 में इन बीमारियों ने दुनिया में मचाही तबाही

साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है। कुछ ही दिनों में हम साल 2025 का स्वागत करेंगे। ऐसे में इस साल 2024 में कई गंभीर बीमारियों ने लोगों को प्रभावित किया है। आइये जानते हैं 5 प्रमुख बीमारियों के बारे में जिन्होनें साल 2024 में तबाही मचाई।

कोविड-19 XXB वेरिएंट

साल 2024 में कोरोना वायरस का कहर देखने को एक बार फिर मिला। कोरोना के नए वेरिएंट कोविड-19 XXB ने दुनिया भर में काफी प्रभाव डाला। इस वेरिएंट ने न सिर्फ वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम किया बल्कि कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।

डेंगू

2024 में डेंगू बुखार ने एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 30 अप्रैल 2024 तक 7.6 मिलियन से ज्यादा डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे। साल 2024 में डेंगू की वजह से 3000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

निपा वायरस

भारत के दक्षिणी क्षेत्र मुख्यत: केरल में निपाह वायरस का प्रकोप भी देखने को मिला। निपाह वायरस चमगादड़ों और सूअरों में फैलता है। कोरोना की तरह की निपाह भी एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है।

जीका वायरस

जीका वायरस कहा कहर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में देखने को मिला। जीका वायरस एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है।

मंकीपॉक्स

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 12 जून 2024 तक दुनियाभर में मंकीपॉक्स के 97,281 मामले दर्ज किए गए थे। इतनी ही नहीं दुनिया में मंकीपॉक्स के कारण 208 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। मंकीपॉक्स एक जूनोटिक बीमारी है, जिसका मतलब है कि यह जानवरों से मनुष्यों में फैल सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें