भारत देश में दुनिया भर से लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां का मौसम जलवायु हर समय बदलता रहता है। इस साल भी भारत के समुद्र तटों ने सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित किया है। आइये जानते हैं कि साल 2024 में देश के किन-किन बीचों को पर्यटकों ने खूब पसंद किया है।
राधानगर बीच
साल 2024 में अंडमान निकोबार द्वीप समूह के हैवलॉक द्वीप पर मौजूद इस बीच को लोगों ने काफी पसंद किया है। बीच के किनारे मौज मस्ती का आनंद लेने के लिए लोग इस बीच पर जाना काफी पसंद करते हैं। इसे 2024 में टाइम द्वारा एशिया का सर्वश्रेष्ठ बीच घोषित किया गया है। हनीमून के लिए भी यह बीच सर्वेश्रेष्ठ है।
कोवलम बीच
केरल की राजधानी में स्थित कोवलम बीच साल 2024 में लोगों को काफी पसंद आया है। यह तिरुवनंतपुरम से करीब 16 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर वाटर स्पोर्ट्स का मजा भी लिया जाता है।
पुरी बीच
बंगाल की खाड़ी के पास स्थित ओडिशा का पुरी बीच ने भी इस साल 2024 में लोगों को खूब आकर्षित किया है। यह राज्य का सबसे शानदार समुद्र तट है जहां पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इसे भारत का टॉप इंटरनेशनल डेस्टिनेशन माना जाता है। इसे गोल्डन बीच भी कहते हैं।
पालोलेम बीच
यह बीच गोवा में स्थित है। यह देश का सबसे लोकप्रिय बीच है। अगदर आप गोवा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस बीच पर जरुर जाएं। साल 2024 में लोगों ने इस बीच पर खूब इंजॉय किया है।
वर्कला बीच
केरल का वर्कला बीच दक्षिण भारत के खूबसूरत बीचों में शामिल है। यहां साल 2024 में लोग खूब घूमने गए। इसे केरल का छुपा हुआ खजाना भी कहते हैं।