Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में बीते सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई थी. जिसके बाद तापमान में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी थी. लेकिन इन दिनों दोपहर में तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा.

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार परसदे में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं. फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. राजधानी देहरादून में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. जबकि रात के समय पाला पड़ने से तापमान में गिरावट आएगी तो सुबह के समय कोहरा लोगों के लिए मुश्किल बन सकता है.

तापमान पर डालें एक नजर

बता दें बीते शुक्रवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं यूएसनगर का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें