Haridwar NewsHighlight

आरोपियों की निशानदेही से बरामद हुआ प्रॉपर्टी डीलर का शव, इस वजह से उतारा था मौत के घाट

देहरादून के डोईवाला निवासी लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव सोलानी नदी की ढांग से बरामद कर लिया है. बता दें प्रॉपर्टी डीलर बाइक में सवार होकर अपने काम के चलते खानपुर आए थे.

लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव बरामद

पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर राम शंकर का शव खानपुर थाना क्षेत्र के जोग्गा वाला गांव के पास सोलानी नदी की ढांग से बरामद किया. बता दें राम शंकर लक्सर के खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था. जो बीती 8 दिसंम्बर से लापता चल रहे थे. जिसके बाद उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी खानपुर थाने में दर्ज कराई थी. वहीं खानपुर थाना पुलिस ने राम शंकर की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव बरामद कर लिया है.

इस वजह से उतारा था मौत के घाट

मामले को लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपी रोबिन और अक्षय खानपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरी खादर गांव के निवासी हैं. आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर रामशंकर से लुट का प्रयास किया था. आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से मृतक का शव गड्ढा खोदकर रेत में दबा दिया था. बता दें अन्य आरोपी अंकित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें