Entertainment

Pushpa 2 Box Office Collection Day 6: थम नहीं रही पुष्पा 2 की रफ्तार, 6 दिन में 1000 करोड़ आंकड़ा किया पार

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल(Pushpa 2 The Rule) बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर भी शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो गए है। ऐसे में फिल्म ने छह दिनों में वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा (Pushpa 2 Box Office Collection Day 6) पार कर लिया है।

6 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार (Pushpa 2 Box Office Collection Day 6)

अल्लू अर्जुन की एक्शन थ्रिलर फिल्म Pushpa 2 ने मंगलवार तक देशभर में 645 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तो वहीं वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 922 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जिसके बाद पांचवे दिन करीब 90 करोड़ का कलेक्शन कर फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। ऐसे में पुष्पा 2 सबसे तेज 1000 करोड़ा का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है।

पुष्पा 2 ने तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

फिल्म ने रिलीज के बाद से ही कई रिकॉड़ तोड़ दिए है। पुष्पा 2 द रूल ने कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। जिसमें शाहरूख खान की जवान, पठान, गदर 2 एनिमल आदि फिल्में शामिल है। फिल्म ने अपने पहले पार्ट पुष्पा: द राइज का भी दो दिनों में ही लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें