Uttarakhand Weather UpdateUttarakhand

खत्म हुआ इंतजार, बर्फबारी से उत्तराखंड के हिल स्टेशन गुलजार, तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारें

उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत चकराता तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से जहां एक ओर काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं तो वहीं पर्यटक भी हिल स्टेशनों का रूख कर रहे हैं।

खत्म हुआ इंतजार उत्तराखंड में हुई पहली बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है और चमकर बर्फबारी हुई है। प्रदेश में चार धामों से लेकर चकराता में जमकर बर्फबारी हुई है।

aaj ka mausam

इसके साथ ही हर्षिल घाटी में, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

aaj ka mausam

बर्फबारी से उत्तराखंड के हिल स्टेशन गुलजार

बर्फबारी से उत्तराखंड के हिल स्टेशन गुलजार हो गए हैं। चकराता में बर्फबारी होने के बाद से पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बर्फबारी के बाद प्रदेश की चोटियां चांदी सी चमक उठी हैं।

aaj ka mausam

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button