Uttarakhand Weather UpdateUttarakhand

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, हर्षिल घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड में मानसून के बाद से बारिश नहीं हुई थी। लेकिन अब मौसम ने करवट ले ली है और पहाड़ से मैदान तक तापमान में कमी दर्ज की है। इसके साथ ही हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर उच्च पर्वतीय इलाकों में बादल छाए रहे।

हर्षिल घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

दोपहर बाद आज उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है और कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके साथ ही हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने के बाद इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम में बदलाव के बाद से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड में इजाफा हो गया है।

कई इलाकों में छाए रहे बादल

जहां एक ओर हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई तो वहीं प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे। अल्मोड़ा, रानीखेत समेत प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। जिस कारण तापमान में कमी दर्ज की गई। बता दें कि यमुना घाटी में शीत लहर का कहर जारी है। इसके साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ के आस-पास के इलाके में तापमान माइनस में जाने के कारण नदी, प्राकृतिक झरने जम गए हैं।

अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने नौ दिसम्बर के लिए प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फ़बारी की संभावना जताई है। नौ दिसंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फ़बारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर से रेंट थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी खत्म हो जाएगी। जिसके बाद 11 और 12 को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button