Uttarakhand Chamoli NewsBig News

नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 1.513 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चमोली पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है. पुलिस ने 1.513 किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान

चमोली के एसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर चमोली पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाये हुए है. इसी कड़ी में पुलिस ने 4 दिसंबर की रात को कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस और एसओजी ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.513 किलोग्राम चरस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त हैं और रात के समय आवागमन करते हैं.

1.513 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच शुरू कर दी. इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल बुलेट को रोक कर उसकी तलाशी की. मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति मनीष राणा सैन सिह निवासी (28) और पंकज सिंह कुंवर (26) पुत्र बलवन्त सिह निवासी ज्योतिर्मठ से देर रात में कहीं जाने के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए.

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश ली. तलाश में युवकों के बैग से 1.513 किलो चरस बरामद की गई. पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल होने वाली बाइक को भी जब्त कर लिया है. एसपी ने स्पष्ट किया है कि, “हम अवैध नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. अवैध नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें