SportsHighlight

IPL में 27 करोड़ में बिकने वाले Rishabh Pant को नहीं मिलेगा पूरा पैसा, जानें वजह

IPL 2025 Mega Auction में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा है। जिसके चलते ऋषभ पंत आईपीएल(IPL 2025) के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बल्लेबाज को पूरी सैलरी नहीं मिलेगी? जी हां उनके 27 करोड़ में से (Rishabh Pant IPL Salary) एक बड़ा हिस्सा टैक्स के तौर पर कट जाएगा। चलिए जानते है कि टैक्स कटने के बाद पंत को कितने रूपए मिलेंगे।

पंत को सैलरी के रूप में कितनी मिलेंगे पैसे? (Rishabh Pant IPL Salary)

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ की टीम ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। बल्लेबाज की इस सैलरी से टैक्स के रूप में 8.1 करोड़ रुपये काट लिए जाएंगे। जिसके बाद उन्हें केवल 18.9 करोड़ रूपए सैलरी के तौर पर मिलेंगे।

चोटिल होने पर भी मिलेंगे पैसे?

अगर आईपीएल 2025 से पहले खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो टीम रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी दूसरे खिलाड़ी को जगह दे सकती है। वहीं अगर खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेलते दौरान चोटिल हो जाता है तो उसे पूरी सैलरी दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीसीसीआई खिलाड़ियों का बीमा करवाती है।

ऑस्ट्रेलिया में हैं ऋषभ पंत

बता दें कि इन दिनों ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बिजी है। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम पहला मुकाबला जीत गई है। सीरीज का दूसरा टेस्ट छह दिसंबर को ओवल मैदान में होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें