Dehradun NewsHighlight

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, 4.05 किलो गांजे के साथ एक तस्कर अरेस्ट

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज है. पुलिस ने बीते बुधवार को मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को अरेस्ट किया है.

4.05 किलो गांजे के साथ एक तस्कर अरेस्ट

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है. इसी क्रम में 27 नवंबर को कोतवाली डोईवाला पर गठित ANTF की टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी.

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

चेकिंग के दौरान पुलिस ने बालकुआंरी कट के पास लालतप्पड डोईवाला से निर्मल सिंह पुत्र मगन सिंह हाल निवासी हरिद्वार मूल निवासी बिजनौर को 4 किलो 5 ग्राम अवैध गांजे के साथ अरेस्ट किया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें