Big NewsDehradun News

तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी पांच वाहनों को टक्कर, UKD नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत तीन लोगों की मौत

ऋषिकेश में बीती देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ़्तार ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. जिसे पुलिस ने सोमवार सुबह अरेस्ट कर लिया है.

UKD नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत तीन लोगों की मौत

हादसा रविवार रात नटराज चौक के पास का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ़्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित एक वेडिंग पॉइंट के सामने खड़ी पांच गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी. भिड़ंत के दौरान वहां मौजूद लोग ट्रक की चपेट में आ गए. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाय गया. जहा चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि एक व्यक्ति की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई.

पुलिस ने किया ट्रक ड्राइवर को अरेस्ट

बताया जा रहा है कि पंवार एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे. इस दौरान यह हादसा हो गया. मृतकों की पहचान त्रिवेन्द्र पंवार (71) पुत्र स्व चन्दन सिंह पंवार निवासी देहरादून, गुरजीत सिंह (36) पुत्र स्व देवेंद्र सिंह निवासी शेरगढ़ रेशम माजरी लाल थप्पड़, जतिन (23) पुत्र पवन सिंह निवासी दिल्ली उम्र के रूप में हुई है. सोमवार सुबह पुलिस ने फरार ट्रक ड्राइवर विजय कुमार (40) पुत्र गजेन्द्र निवासी रुद्रप्रयाग को अरेस्ट कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें