Dehradun NewsBig News

देहरादून सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पिलर से टकराई रोडवेज की बस, कई यात्री घायल

देहरादून में सड़क हादसे (dehradun Road accident) थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज सुबह डोईवाला लच्छीवाला टोल बैरियर के पास एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई. हादसे में बस सवार कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं.

अनियंत्रित होकर पिलर से टकराई रोडवेज की बस

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से मुरादाबाद की ओर जा रही थी. लच्छीवाला टोल बैरियर पर अचानक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया ओर बीएस पोल से टकरा गई. हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई. आनन-फानन में चोटिल यात्रियों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार पहुंचाया गया.

मुरादाबाद जाने के लिए बैठी थी अधिकांश सवारी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. बताया जा रहा है बस में सवार अधिकांश सवारियां मुरादाबाद जाने के लिए बैठी थी. पुलिस के अनुसार यात्रियों को मामूली चोट आई है. सभी को उपचार दिया जा रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें