Big NewsDehradun News

Dehradun accident : देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो चालक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

राजधानी देहरादून में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है। रिस्पना पुल के पास एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा

देहरादून में गुरूवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रिस्पना पुल के पास नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत आंचल डेयरी के पास ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार देर रात एक ट्रक रिस्पना पुल से देहरादून शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक ऑटो बैक होकर अपनी दिशा में जा रहा था। इसी दौरान दोनों की टक्कर हो गई।

इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें