Rudraprayag NewsBig News

वन विभाग ने बंद किया तुंगनाथ की डोली का रास्ता, भक्तों में आक्रोश

भगवान तुंगनाथ की डोली का मूल रास्ता मक्कू बैंड में वन विभाग ने बंद कर दिया. आवगमन बाधित होने से बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली पांच घंटे तक भक्तों के कंधों में रही. बता दें वन विभाग की और से भगवान तुंगनाथ की डोली के मूल रास्ते पर टैंट निर्माण किया हुआ था.

वन विभाग ने बंद किया तुंगनाथ की डोली का रास्ता

पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट सोमवार को शीतकाल के लिए बंद हो गए थे. जिसके बाद भगवान की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ के लिए रवाना हुई. मक्कू बैंड में वन विभाग की ओर से ईको हट्स बनाए हुए थे. जिस वजह से डोली मक्कूबैंड से आगे नहीं बढ़ पाई.

बाबा की डोली और श्रद्धालुओं ने पांच घंटे किया इंतजार

करीब पांच घंटे तक भगवान की डोली और डोली के साथ चल रहे श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ा. घंटो बाद वन विभाग ने हट्स हटाकर डोली को रास्ता दिया. जिसके बाद डोली अपने गंतव्य को रवाना हुई. बता दें सात नवंबर को बाबा की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान हो जाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें