Rudraprayag NewsBig News

शीतकाल के लिए बंद हुए तुंगनाथ मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने लगाए जय बाबा तुंगनाथ के जयकारे

पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट सोमवार को 11 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं. इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय बाबा तुंगनाथ के जयकारे लगाए.

शीतकाल के लिए बंद हुए तुंगनाथ मंदिर के कपाट

कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली ढोल-दमाऊं के साथ प्रथम पड़ाव चोपता के लिए रवाना हो गई है. इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के जयकारे लगाए. कपाट बंद होने के बाद मंदिर समिति के कर्मचारियों ओर श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिकरमा के बाद अखोड़ी और हुडु गांव के हक-हकूकधारी के साथ भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह डोली के साथ चोपता के लिए यात्रा शुरू की.

सात नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमान होंगे भगवान

बता दें आज भगवान तुंगनाथ की डोली की डोली चोपता में प्रवास करेगी. पांच और छह नवंबर को यह डोली अपने दूसरे पड़ाव भनकुन में प्रवास करेगी. आखिरी में सात नवंबर को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान हो जाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें