Big NewsNainital News

अल्मोड़ा हादसा : घायलों का हाल जानने पहुंचे सीएम धामी, बोले पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में होने वाली बैठक स्थगित कर घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश सरकार हर पल पीड़ितों के साथ खड़ी है.

घायलों का हाल जानने पहुंचे सीएम धामी

सोमवार सुबह अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए भीषण सड़क हादसे में 36 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि कई यात्री घायल हैं. घायलों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर में स्थित राम दत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे. जहां सीएम धामी ने घायलों की कुशल क्षेम और मृतकों के परिजनों को संवेदना दी. सीएम धामी ने कहा प्रदेश सरकार हर पल पीड़ितों के साथ खड़ी है.

प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बता दें नैनीताल जिला प्रशासन की ओर से हेल्प डेस्क नम्बर जारी किया है. प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जो लोग इस हादसे से प्रभावित हैं या अधिक जानकारी चाहते हैं वे इस नंबर पर 9458367078 सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें