ReligiousHighlight

Diwali 2024 Upay : क्या आप भी आर्थिक तंगी से हैं परेशान? तो दिवाली की रात करें ये उपाय

दीपावली(Diwali 2024) का त्यौहार जल्द ही आने वाला है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। इस दिन लोग सुख-समृद्धि की कामना करते है। कहा जाता है कि अगर दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा की जाती है तो परिवार में सुख-चैन बना रहता है। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी से भी छूटकारा मिलता है। ऐसे में अगर आप भी आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते है तो दीपावली की रात इन उपाय(Diwali 2024 Upay) को जरूर करें। चलिए जानते है कौन से हैं वो उपाय।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए दिवाली पर करें ये उपाय (Diwali 2024 Upay)

इस साल 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में दिवाली की रात ये उपाय करने से आपको आर्थित तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही लक्ष्मी मां की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

  1. दिवाली पर झाड़ू का दान करें। झाड़ू काफी शुभ माना जाता है। इसके दान से माता लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं।
  2. दीपावली के शुभ दिन पर अपनी तिजोरी पर पीली कौड़ियां जरूर रखें। ये माता लक्ष्मी का प्रतीक होता है। कौड़ी रखने के लिए आप सफेद कौड़ियों को हल्दी में भिगोएं। इसके बाद इसे लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी में रख दें।
  3. दिवाली के दिन अशोक के पेड़ की जड़ को गंगाजल से धोकर तिजोरी में रख दें। इससे साल भर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर सदेव बना रहेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें