ReligiousHighlightTrending

Diwali 2024 Date: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब मनाई जाएगी दीपावली? जानें किस दिन मनाया जाएगा कौन सा पर्व?

हर साल की तरह इस साल भी देशभर में दीपावली का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा। हालांकि इस बार लोगों के बीच दीपावली की डेट को लेकर कन्फ्यूजन हैं। लोग कन्फ्यूज है कि दिवाली 31 अक्टूबर को है या फिर एक नंवबर (Diwali 2024 Date) को। मुख्य दीपावली को लेकर असमंजस की स्तिथि बनी हुई है। ऐसे में चलिए आपके मतभेद को दूर करते है और जानते है कि इस बार दीपावली किस डेट(kab hai diwali) को पढ़ रही हैं।

दो दिन पड़ रही कार्तिक माह की अमावस्या तिथि

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दिपावली का त्यौहार मनाया जाता है। इस तिथि के दिन ही प्रभु श्रीराम 14 साल का बनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। भगवान राम के अपनी जन्म भूमि वापस लौटने की खुशी में अयोध्या के लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था।

31 अक्टूबर या एक नंवबर, कब है दीपावली का त्यौहार? (Diwali 2024 Date)

इस बार कार्तिक माह की अमावस्य तिथि दो दिन पड़ रही है। जिसकी शुरुआत 31 अक्टूबर को दोपहर 3:52 पर हो रही है। तो वहीं एक नवंबर शाम 5:30 बजे इसका समापन होगा। इसी के चलते काशी के विद्वान 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मना रहे है। तो वहीं राम मंदिर के मुख्य पुजारी एक नवंबर को दीपावली मनाने की बात कह रहे हैं।

हालांकि आपको बता दें कि 31 अक्टूबर को ही दिपावली का त्यौहार मनाना शुभ माना जाएगा। दिपावली के लिए अमावस्या का होना काफी जरूरी होता है। जो कि इस बार 31 को पड़ रही है। तो वहीं एक नवंबर को अमावस्या की रात नहीं है।

31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली kab hai diwali

इस बार 31 अक्टूबर को अमावस्या की रात पड़ रही है। जिसके चलते दीपावली इसी दिन मनाई जाएगी। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी अमावस्या की रात को धरती पर भक्तों के घर आती है। दिवाली के दिन प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के दौरान पूजा की जाती है। ऐसे में प्रदोष काल भी 31 अक्टूबर को ही है। एक नवंबर को अगर प्रदोष काल होता तो दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त इसी दिन रहता। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। 31 अक्टूबर को ही सभी मुहूर्त मिल रहे हैं। जिसके चलते सबसे उत्तम समय दीपावली मनाने का 31 अक्टूबर ही है।

किस दिन कौन सा पर्व मनाया जाएगा?

  1. 29 अक्टूबर- धनतेरस
  2. 30 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी
  3. 31 अक्टूबर- दीपावली
  4. 2 नवंबर- अन्नकूट व गोवर्धन पूजा
  5. 3 नवंबर- यम द्वितीया, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें