UttarakhandHighlightRudraprayag News

उत्तराखंड के MMA फाइटर Angad Bisht ने की सगाई, देखे तस्वीरें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) वर्ल्ड चैंपियन अंगद बिष्ट (Angad Bisht MMA) ने सगाई कर ली है। उतराखंड के पर्वतीय जिले रुद्रप्रयाग के रहने वाले अंगद बिष्ट की सगाई की फोटो सोशल मीडिया(Angad Bisht engagement Photos) पर वायरल हो रही है। अंगद बिष्ट के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बधाई दे रहे हैं। आप भी देखे उनकी सगाई की कुछ तस्वीरें।

उत्तराखंड के MMA फाइटर Angad Bisht की हुई सगाई

uttarakhand mma-fighter-angad-bisht-engagement-photos

उत्तराखंड के अंगद बिष्ट ने सगाई कर ली है। फाइटर की सोशल मीडिया पर उनकी मंगेतर के साथ तस्वीरें वायरल हो रही है। बता दें कि अंगद बिष्ट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर है।

uttarakhand mma-fighter-angad-bisht-engagement-photos

उन्होंने अपनी मेहनत और लग्न से प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन किया है। हाल ही में हुई मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता यूएफसी (Road to UFC) में अंगद बिष्ट सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।

uttarakhand mma-fighter-angad-bisht-engagement

रुद्रप्रयाग के रहने वाले है अंगद बिष्ट

अंगद रुद्रप्रयाग का रहने वाला है। अपनी 12वीं तक की पढ़ाई अंगद ने रुद्रप्रयाग से की है। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली और मुंबई से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली। जल्द ही उनकी तैयारी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगीता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें