Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान, दो जिलों में बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम इन दिनों शुष्क बना हुआ है. वहीं कुछ पर्वतीय जिलों की चोटियों पर बर्फ़बारी देखने को मिल रही है. जिससे निचले इलाकों में ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के दो जिलों के लिए लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दो जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 20 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है. शेष सभी जिलों में आंशिक बादलों के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा. देहरादून के मौसम की बात करें तो आज आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

तापमान में आई गिरावट

राजधानी देहरादून का अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है. बता दें राजधानी देहरादून में भी सुबह और रात को ठंड महसूस होने लगी है. हालांकि दिन के समय में पारा चढ़ता हुआ देखने को मिल रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें