Dehradun NewsHighlight

सीएम ने 289 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले 17 हजार से अधिक युवाओं को दे चुके हैं रोजगार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में 19 विभागों में चयनित 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए. इस दौरान सीएम ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी.

सरकारी विभागों में चयनित युवाओं को सीएम ने दिए नियुक्ति पत्र

सीएम धामी ने कहा आप सभी अमृतकाल के कर्मयोगी और प्रदेश की विकास यात्रा के सहयात्री हैं. जिस भी विभाग में आप कार्यभार ग्रहण करेंगे वहां नवाचार, निष्ठा और सेवा भाव को प्राथमिकता दें. मुझे पूरा विश्वास है कि आप राष्ट्र निर्माण और प्रदेश की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और सरकार तथा आमजन के बीच एक मजबूत कड़ी साबित होंगे.

17 हजार 500 से अधिक रिक्त पदों को भरा जा चुका है : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा हमारी सरकार नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षाओं के आयोजन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अब तक विभिन्न विभागों में 17 हजार 500 से अधिक रिक्त पदों को भरा जा चुका है. यह प्रक्रिया आगे भी इसी तरह जारी रहेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें